तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष इलकर आयसी होंगे एयर इंडिया के नए सीईओ और एमडी

मुंबई । टाटा संस ने सोमवार को मेहमत इल्कर आयसी को एयर इंडिया का नया सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। आयसी हाल ही में तुर्की एयरलाइंस के चेयरमैन थे और इसके अलावा वह इसके निदेशक मंडल में भी शामिल थे। उनकी ओर से 1 अप्रैल को या उससे पहले कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

सोमवार को एयर इंडिया बोर्ड की बैठक में मुख्य नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन विशेष आमंत्रित सदस्य थे। आयसी की नियुक्ति नियामक अनुमोदन के अधीन होगी।