मथुरा पुलिस ने पकड़ी चुनाव आचार संहिता के दौरान करीब 1 करोड रुपए की धनराशि

मथुरा। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से अब तक मथुरा पुलिस चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ रुपए की धनराशि जब्त कर चुकी है। आज शुक्रवार को भी पुलिस ने 35 लाख रुपए की नगद धनराशि पकड़ी है। इससे पूर्व जमुनापार थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने करीब 39 लाख रुपए की नगद धनराशि जब्त की थी। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी लाखों रुपए की धनराशि पकड़ी जा चुकी है।
एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट नवीनत गर्ग सहायक अभियन्ता सिचाई विभाग शुक्रवार को मगोर्रा थाना पुलिस टीम के साथ राजस्थान बार्डर पर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान अन्तर्राज्य बार्डर सौख कुम्हेर भरतपुर मार्ग पर गाडी न. HR 51 BD 4545 ब्रेजा जो कि भरतपुर की तरफ से आ रही थी जिसको रूकवाकर चैक किया जिसको इमरान पुत्र अमरूद्दीन निवासी गंगा मन्दिर बुध की हाट थाना मथुरा गेट भरतपुर राजस्थान चला रहा था। गाडी की चेकिंग के दौरान उसमें रखें एक बैग मे 35 लाख बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध में उससे जानकारी की गयी तो कोई कागजात नही दिखा पाया । बरामद रूपयो को तत्काल थाना के मालगृह मे जी.डी. न. 29 पर दाखिल कराकर बरामदगी की सूचना उच्चाधिकारियो को दी गयी। इस दौरान मजिस्ट्रेट ने आयकर विभाग की टीम भी मौके पर बुला ली गई।
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मगोर्रा आदि पुलिस टीम का विशेष सहयोग रहा।