मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अपने तूफानी दौरे के अंतर्गत मथुरा आ रहे हैं। मुख्य मंत्री योगी गोवर्धन, छाता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सांय काल 5 बजे करीब मथुरा शहर में बी एन पोद्दार स्कूल में जनसभा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता सचिन चतुर्वेदी के अनुसार कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे छाता में हेलीकॉप्टर से आगमन होगा तत्पश्चात छाता विधानसभा में स्वामी बाबा का मैदान तरौली गांव में 11 बजे प्रभावी मतदाताओं को सम्बोधित करेंगे 1 बजे गोवर्धन विधानसभा में बाचे लाला का मैदान में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे मथुरा विधानसभा में सेठ बी एन पोद्दार इंटर कॉलेज में प्रभावी मतदाताओं को संबोधित करेंगे।
चुनावी प्रचार के अंतर्गत तीनो विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशीयो के लिए वोट मांगेंगे ।
सूत्रों का कहना है कि वह कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के प्रस्तावक मृतक रामवीर चौधरी के गांव भी जा सकते हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.