अमित शाह पहुंचे ठा. बांके बिहारी मंदिर,गांव सतोहा जा कर मागेंगे वोट

मथुरा । उत्तर प्रदेश चुनाव में 10 फरवरी को पहले चरण के वोटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरा पहुंच गए हैं। यहां गृह मंत्री
ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह मथुरा के लिए रवाना हुए।


इसके बाद वह मथुरा स्थित श्री जी बाबा सरस्वती स्कूल में ‘ प्रभावी मतदाता संवाद ‘ अभियान के अंतर्गत बैठक भी की । मतदाताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों के दोनों हाथों में लड्डू हैं। मोदी के पीएम बनने के बाद योगी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास किया। यूपी में भाजपा की सरकार किसी एक जाति की नहीं है। राजनीति के अंदर जातिवाद-परिवारवाद नहीं होना चाहिए। पिछली सरकारें तुष्टीकरण के आधार पर चलीं, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। भाजपा पर भ्रष्टचार का कोई आरोप नहीं है।


इसके बाद उनका गांव सतोहा जा कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने का कार्यक्रम है। यहां वह संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। अमित शाह करीब ढाई बजे ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे

आपको बता दें कि, अयोध्या और काशी के बाद अब भाजपा के तमाम नेता मथुरा की बात भी जोर-शोर से करने लगे हैं। मथुरा के पुननिर्माण और विकास के मुद्दे को भाजपा इस बार अपने संकल्प पत्र में भी विशेष जगह देने जा रही है। भाजपा की कोशिश इस मुद्दे के सहारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट और किसानों को फिर से भाजपा के पक्ष में लाने की है।