मथुरा में टेट परीक्षा सॉल्वर गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

मथुरा। यूपी टेट परीक्षा के सॉल्वर गैंग के गैंग सरगना सहित 10 सदस्यों को हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए है। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार प्रातः जनपद के विभिन्न स्कूलों में यूपी टेट की परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स ड्यूटी पर मुस्देद था। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्ण होने के बाद कुछ गैंग के सदस्य आपस में हाईवे स्थित राधा रिसोर्ट होटल के समीप लेनदेन कर रहे थे। तभी पुलिस की नजर उन पर पड़ी तो सदस्य इधर-उधर होने लगे। हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंग का मास्टरमाइंड विजय पुत्र बच्चू सिंह निवासी गांव कटेरा डीग भरतपुर के अलावा हनुमानाराम पुत्र तेजाराम निवासी जालौर राजस्थान, लक्ष्मी नारायण पुत्र लोहेरे निवासी पाल खेड़ा नौझील, रमेश पुत्र सुखराम निवासी जालौर राजस्थान, प्रदीप पुत्र रतनाराम निवासी जालौर राजस्थान, सुरेंद्र पुत्र भारमल निवासी जालौर राजस्थान, गोविंद पुत्र महेश निवासी जालौर राजस्थान, दिनेश कुमार पुत्र लिखमाराम निवासी बाड़मेर राजस्थान, मांगीलाल पुत्र धीमा राम देवासी जालौर राजस्थान, डोरीलाल पुत्र देवी सिंह डीग भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹153000, 10 मोबाइल फोन , एक बैग, 3 एडमिट कार्ड, दो डुप्लीकेट आंसर कॉपी बरामद की है।
एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड विजय ने पूछताछ में बताया कि रविवार को आयोजित टेट परीक्षा में 7 लड़कों से मूल अभ्यार्थी के स्थान पर बैठा कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दिलवाई है। जिसमें हम लोग मूल अभ्यार्थी के एडमिट कार्ड पर सॉल्वर का फोटो लगाकर फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर परीक्षा दिलवाते हैं। सीओ सिटी ने बताया कि गैंग लीडर मूल अभ्यार्थी से ₹100000 लेकर हनुमाना राम और लक्ष्मी नारायण को प्रति सॉल्वर ₹70000 देने के लिए तय हुआ था जिसने ₹30000 गैंग लीडर का कमीशन था। हनुमाना राम बा लक्ष्मीनारायण सॉल्वर उपलब्ध कराते थे यह दोनों प्रति सॉल्वर ₹50000 देते हैं और 20 हजार रुपए अपना कमीशन रखते थे।