नितिन गडकरी ने किया ब्रज क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण-शिलान्यास

चौरासी कोस परिक्रमा का अब होगा कायाकल्प भारत की सड़कें अमेरिका की तरह बेहतर बनाई जाएंगी

मथुरा। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पवित्र स्थल मथुरा समेत देश के विभिन्न भागों को जल, वायु और ध्वनि प्रद्दूषण से मुक्ति दिलाई जाएगी। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा को राष्ट्रीय महामार्ग घोषित किया गया है यह कार्य सांसद हेमामालिनी के अथक प्रयास से ही संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह लगातार उनके मंत्रालय को याद दिलाती रही । इसी प्रकार मथुरा बरेली मार्ग पर राया में लगने वाले जाम को दूर करने के लिए भी हेमा मालिनी ने उनके मंत्रालय से कई बार कहा जिससे इस मार्ग को भी राजमार्ग के रूप में लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रज क्षेत्र में 8 रेल ओवर ब्रिज बनाए जा रहे है एवं आधा दर्जन बाईपास बनाए जा रहे हैं। 238 किलोमीटर लम्बे मथुरा-बदायूं बरेली मार्ग का चौड़ीकरण 11 हजार 453 करोड की लागत से होगा तथा इसके पूरा हो जाने के बाद मथुरा से बदायूं की यात्रा तीन घंटे में सड़क मार्ग से तय की जा सकेगी तथा ढाई घंटे में आगरा से बरेली पहुंचा जा सकेगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी। श्री गडकरी ने कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा कायाकल्प भारतमाला -2 के अन्तर्गत लिया गया है तथा इसके विकास में पांच हजार करोड़ खर्च आएगा। इसके अन्तर्गत परिक्रमा मार्ग में जहां अधिक से अधिक द्वापरकालीन वृक्ष लगाए जांएगे वही पैदल चलने का मार्ग बनेगा जिस पर घास लगाई जाएगी जिससे परिक्रमा करनेवालों को किसी पकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद इस कार्य का भूमि पूजन होगा तथा 2022 के पहले इसका शुभारंभ होगा। मंत्री ने कहा कि चौरासी कोस परिक्रमा के विश्रामस्थलों पर श्रीकृष्णकालीन इतिहास भी होगा और मूर्तियां लगाई जाएंगी। वहीं पर ब्रजवासियों के अनुकूल सात्विक भोजन भी मिलेगा और सुन्दर टॉयलेट भी बनाए जाएंगे तथा बच्चों के लिए अलग से कुछ व्यवस्थाएं होंगी।विश्राम स्थलों पर श्रीकृष्ण से संबंधित लाकेट आदि की भी बिक्री होगी इस सबसे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। परिक्रमा इस प्रकार की होगी कि उसे करनेवाले व्यक्ति कोेेेेेेेेेेेेे पूरी परिक्रमा में पौराणिकता का अनुभव हो। उन्होंने यमुना के प्रद्दूषण को दूर करने के लिए उनके पूर्व के मंत्रालय के प्रयासों का भी जिक्र विस्तार से किया तथा यह भी बताया कि अयोध्या को नया स्वरूप देने के लिए उनका मंत्रालय किस प्रकार के कार्य कर रहा है।

श्री गडकरी ने शुक्रवार को वर्चुअल रूप से बदायू बरेली खण्ड 4 लेन का निर्माण, हाथरस कासगंज 4लेन चौड़ीकरण, कासगंज बदायूं खण्ड 4 लेन मथुरा हाथरस खण्ड 4 लेन यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ते हुए 6 लेन आगरा बाईपास आगरा ग्वालियर मार्ग को जोड़नेवाला आगरा इनर रिंग रोड का 6 लेन, मथुरा हाथरस खण्ड 6 लेन के चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का जहां शुभारंभ किया वहीं आगरा से नूहखास 2लेन चौड़ीकरण नूहखास से एटा 2 लेन का शिलान्यास भी किया।
ब्रज क्षेत्र से संबंधित विभिन्न सड़क मार्गों आदि के कार्यो का वर्चुअल के माध्यम से चौड़ीकरण /शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रयास किया जा रहा है कि दुपहिया और चौपहिया वाहनों को पेट्रोल की जगह एथेनाल से चलाया जाय। इससे जहां पर्यावरण को प्रद्दूषण से मुक्ति मिलेगी वहीं किसान की आमदनी भी बढ़ेगी। बेकार मानी जानेवाली वस्तुओं को बदलकर आय के स्रोत में तब्दील किया जाएगा। धान की परेली से सीएनजी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वातावतरण पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए ग्रीन फ्यूल लाया जाएगा या बिजली से चलनेवाले वाहनेा का उपयोग किया जाएगा। जल, वायु और ध्वनि प्रद्दूषण से मुक्ति के लिए ऐसे साधन खोजे जा रहे है । प्रयास यह किया जा रहा है ग्रीन फ्यूल का उत्पादन भारत में ही हो और आयात के कारण उस पर खर्च होनेवाली राशि को किसानों पर व्यय कर उन्हें ऐसे साधन अपनाने केा कहा जाय जिनका उपयोग कर पर्यावरण को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।इससे रोजगार देने की क्षमता भी बढ़ेगी। ग्रीन हाईड्रोजन बनाकर उनसे वाहनों को चलाकर इसके आयात में होने वाले खर्च को बचाकर उसेे देश की विकास योजनाओं में लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जल प्रद्दूषण कम करने के लिए जहां जल में प्रद्दूषण के कारकों कोे पानी से हटाकर उन्हें पर्यावरण के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है वहीं यह भी प्रयास किया जा रहा है कि भारत की सड़कें अमेरिका की तरह बेहतर बनाई जायं। उन्होंने यमुना के प्रद्दूषित जल को मथुरा रिफाइनरी द्वारा शोधन कर बदले में रिफाइनरी से मिलने वाली राशि का इस दिशा में जिक्र किया और कहा कि इसी प्रकार अनुपयोगी पदार्थ को उपयोगी बनाने का कार्य चल रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि ध्वनि प्रदुषण कम करने के लिए अब वाहनों के हार्न बांसुरी या किसी अन्य संगीत के यंत्रो की घ्वनि जैसे बजा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि द्वारका में बांसुरी के आकार का एक पुल बनाया गया है ।
होटल आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद हेमामालिनी एवं केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इन परियोजनाओं को लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल समाजसेवी अंनत शर्मा जनार्दन शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अंनत स्वरुप देशभक्त सहित राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।