बरेली। कांग्रेस की ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन में भगदड़ की स्थिति हो गई। दौड़ शुरू होते ही कई लड़कियां नीचे गिर गईं। इसमें कई लड़कियों को चोट लगी है। बरेली पुलिस के मुताबिक तीन बच्चियों को चोट आई थी। अब स्थिति सामान्य है। उधर इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
पूनावाला ने लिखा कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाई गई। क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बरेली में भी चार जनवरी को मैराथन का आयोजन किया।
सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कई महिलाओं और किशोरियों के चेहरे से मास्क भी गायब था। बिना मास्क के मैराथन में हिस्सा लेने वाली किशोरियों की काफी संख्या थी। जैसे ही दौड़ शुरु हुई, आगे की कुछ महिलाएं गिर गई। जिसके बाद पीछे से आ रही भीड़ रुक नहीं रही थी।
हालांकि वहां खड़े कई लोगों ने भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन फिर भी करीब 20 लड़कियां जमीन पर गिर गई थीं। इस दौरान चीख-पुकार भी मची कई बच्चियों के जूते चप्पल सड़क पर बिखरे हुए थे। भगदड़ में कई छात्राएं गिर गईं जिससे कइयों को चोट पहुंची है। इसमें घायल तीन लड़कियों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।
हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया आरोन ने कहा चिंता की कोई बात नहीं है। जब वैष्णो देवी में भगदड़ हो सकती है तो ये सिर्फ लड़कियां हैं। यह मानव स्वभाव है लेकिन मैं माफी मांगना चाहता हूं।
शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची है। लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने इसे भाजपा राज्य सरकार द्वारा रची गई साजिश करार दिया। उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया मैराथन में कुछ लड़कियां घायल हो गई हैं और हम आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा यह भाजपा सरकार द्वारा रची गई साजिश थी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की ओर से ढिलाई का नतीजा है। उन्होंने कहा सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं किया और पूरी घटना में भाजपा की साजिश नजर आ रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.