मथुरा। सोमवार को मथुरा पुलिस ने एक बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया जिसके अंतर्गत 17 लाख रु की नकदी से भरा एक बैग उन्होंने उसके मालिक को सौंपा है। पुलिस की इस कार्रवाई से समूचे जनपद में आम नागरिक पुलिस मुखिया डॉ गौरव ग्रोवर की तारीफ कर रहे हैं। भाजपा नेता संजय गोविल का कहना है कि संस्था /विभाग का मुखिया यदि ईमानदार कुशल व्यवहारिक हो तो इस तरह के कार्य देखना काफी सराहनीय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर तिराहे पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार के अलावा पुलिसकर्मी योगेंद्र नरेंद्र अवनीश विनोद राजीव को लावारिस अवस्था में एक नीले रंग का बैग मिला। जिसकी जब तलाशी ली गई तो उसमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थी जिसे देख पुलिसकर्मी भौचक्के रह गए उन्होंने तत्काल इस बाबत उच्चाधिकारियों की जानकारी दी। नोटों की गिनती करने पर पता चला कि कुल धनराशि 17 लाख रुपए है। छानबीन करने पर पता चला कि यह बैग माधव पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला मेवाती महोली थाना हाईवे का है। पुलिस ने उनको फोन कर चौकी पर बुलाकर नोटों से भरी बैग सौंप दिया। बैग मिलने पर माधव ने पुलिस की भूरि भूरि तारीफ की है।