मथुरा। युवाओं द्वारा “राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण” पर अपने विचार व्यक्त करने तथा संचार कौशल को प्रदर्शित करने हेतु नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अंतर्गत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
यह प्रतियोगिता आगामी सप्ताह में ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होकर अगले माह जिला एवं राज्य स्तर पर सम्पन्न होकर जनवरी 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। विजेताओं को ₹2 लाख तक की धनराशि का इनाम दिया जाएगा। मथुरा जनपद में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 नवंबर 2021 से शुरू हो रही हैं।
प्रतियोगिता में 1 अप्रैल 2021 को 18 से 29 आयु वर्ग वाले युवा/युवती भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी मथुरा जनपद का मूल निवासी हो या यहां 5 साल से रह रहा हो। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र मथुरा के जिला युवा अधिकारी मोहित मलिक ( फोन नंबर पर 7060334285 से संपर्क किया जा सकता है।