वृंदावन। गुरुवार को केशव धाम परिसर स्थित केशव सदन में गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचगव्य एवं चंदन के टीके के साथ हुआ।
प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गौ पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। आशीर्वचन रूपेंद्र प्रकाश महाराज महामंडलेश्वर प्राचीन अवधूत मंडल हरिद्वार एवं मनमाधव गोडीश्वर वैष्णव आचार्य देवांशु महाराज का रहा।
उन्होंने बताया आज के दिन श्री कृष्ण एवं बलराम अपने सखा बंधुओं के साथ गौ चरण हेतु निकले थे तथा बताया कि व्यक्ति देहवल एवं आत्म बल से तो परिपूर्ण हो सकता है लेकिन गौ माता की सेवा के लिए उस पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा का होना आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशन अग्रवाल ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन केशव गौ सदन के संयोजक ठाकुर राजा भोज द्वारा दिया गया । इस दौरान मंत्री जी के प्रतिनधि मनोज चौधरी भी मौजूद रहे।
हवन यज्ञ में डॉ. प्रीत रंजन गुप्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल कुंज बिहारी सिंघल गोविंद यादव रणवीर चौधरी प्रवीण शर्मा ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पुनीत वार्ष्णेय ने किया और सतीश एवं ललित के निर्देशन में कार्यक्रम का समापन गो ग्रास गो पूजन एवं भंडारे के साथ हुआ।