वृंदावन। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के पश्चात योगी आदित्यनाथ 17 बार मथुरा जनपद में वृंदावन बरसाना आदि स्थानों पर आ चुके हैं । इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका मथुरा के प्रति कितना लगाव है।
यह रहस्योद्घाटन मंच से उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा ने जनसमूह के समक्ष किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री शायद इतनी बार किसी जिले में गया होगा। इस बीच जनता मुख्यमंत्री योगी को सुनने के लिए उतावली हो रही थी इसलिए उनको अपनी बात अधूरी छोड़नी पड़ी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की अति निकट माने जाने वाले शैलजा कांत मिश्र की इस जानकारी से कयास लगाए जा रहे हैं कि कही मुख्यमंत्री मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन तो नहीं बना रहे। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री बनने से पूर्व भी वह कई बार भाजपा की चुनावी सभाओं में कई बार मथुरा आ चुके है।