अक्षय नवमी – देवोत्थान एकादशी की तैयारियों में जुटा नगर निगम

नगर आयुक्त के पर्यवेक्षण में मथुरा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में किए जा रहे हैं जन सुविधार्थ कार्य

मथुरा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व संपन्न होने के बाद अब ब्रज में आगामी दिनों में आने वाले पर्व यमुना छठ अक्षय नवमी और देवथान एकादशी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 नवंबर को अक्षय नवमी जबकि 14 नवंबर को एकादशी है। इन 2 दिन लाखों की संख्या में लोग ब्रज चौरासी कोस तीन वन और मथुरा वृंदावन की परिक्रमा करेंगे। मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने परिक्रमा मार्ग में व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

नगर निगम के कर्मचारियों की टीम युद्ध स्तर पर परिक्रमा मार्ग में सफाई कार्य में जुटी है वहीं उबड खाबड सड़क पुलिया को ठीक किया जा रहा है। इन दो पावन तिथियों पर परिक्रमा करने के लिए ब्रजवासी काफी लालायित रहते हैं।

सामजिक कार्यकर्त्ता जुगल श्रीवास्तव के अनुसार शहर के जंक्शन रोड पर बृज नगर से छोटी रेलवे लाइन होते हुए बडी रेलवे लाइन तक सडक का बुरा हाल है सड़क कई जगह पर ऊबङ खाङब व टूटी हुई है। नाले की जालिया उखडी पडीं है एक नाली पूरी तरह से टूटी पडीं है यहाँ पैदल चलना तक बहुत मुश्किल है। पूरे रास्ते पर कार मैकैनिको ने अतिक्रमण कब्जा किया हुआ है। उन्होंने अतिक्रमण को हटा कर सडक का नव निर्माण कराने एवं जालियां हटा कर पक्की स्लैब डालकर नाली का निर्माण कराने की नगर आयुक्त से मांग की है।