(राजपथ मथुरा व्यूरो/मनोज वार्ष्णेय )
राया । रविवार के दिन सुबह कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर ओएचई सप्लाई फेल होने के कारण ट्रेन खड़ी हो गयी जिस से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वही क्रॉसिंग के फाटक बंद होने से काफी देर क़स्बा की मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा ।
आज सुबह 7.20 पर अचानक ओएचई फेल हो गयी जिस के कारण मथुरा से कासगंज जा रही मुम्बई सेंट्रल – भागलपुर ट्रेन राया यमुना एक्सप्रेस वे पुल के पास खड़ी हो गयी । वही कासगंज से अछनेरा जाने वाली पैसेंजर गाड़ी संख्या 05347 सोनई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही । इसके अलावा अन्य ट्रेनों का आगमन भी प्रभावित हुआ है बाद में 8-40 पर लाईन ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। ओएचई फेल होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।