कोसी में नवम हिंदू सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 को , लग्न सगाई उत्सव कल

कोसीकलांं। प्रभात जाग्रति मंच कोसीकलां संस्था की समाजसेवी भाजपा नेता तरुण सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में 14 नव रविवार को ( देवउठनी एकादशी ) को होने वाले नवम सर्वजातीय आदर्श हिन्दू कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम के वर – कन्या पक्ष के सामूहिक विवाह निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। साथ ही 14 नवंबर को कोसी कलां शहर के गांधी चिकित्सालय, नगर पालिका परिषद ग्राउंड में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

संस्था के संयोजक/संस्थापक पंडित जे. पी. मिश्रा ने कहा कि नौवा सर्वजातीय विवाह सम्मेलन 14 नवंबर के अंतर्गत लग्न सगाई महोत्सव 08 नवंबर 2021 सोमवार को पालिका ग्राउंड में होगा। इस नवम सामूहिक विवाह समारोह को अलौकिक यादगार स्मरणीय सफल बनाने का सभी सदस्यो से आहवान किया। नवम सामूहिक विवाह के अध्यक्ष महेंद्र मंगला ने सभी स्वयंसेवको एव सदस्यो से जुट जाने के लिये अनुरोध किया। भूदेव प्रसाद शर्मा ने बताया की प्रभात जागृति मंच द्वारा इस वर्ष 31 कन्याओं के हाथ पीले कराए जाएंगे।

संंस्था द्वारा अब तक 500 से अधिक वर वधुओं का विवाह संस्था के माध्यम से किया जा चुका हैं। बैठक में पं सतीश शर्मा पं रामदेव भारद्वाज मुकेश मैथिल पं भूदेव शर्मा पीताम्बर चौधरी सौरभ विछोरिया के. के. दीक्षित पं मनोज शर्मा पदम सुपानिया उदय सिंह मीणा सी. के. मीणा यादराम मैथिल दीपक ब्रजवासी पं विष्णु दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।