मथुरा। योगीराज में मथुरा बृंदावन में तीर्थस्थल घोषित किया गया है और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर विशेष अभियान चलाया जा रहे हैं मथुरा वृंदाबन के विकास के बड़े बड़े दावों के ढोल पीटे जा रहे हैं वहीं उसके पलट बृंदावन स्थित मथुरा वृंदाबन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित पॉश कॉलोनी चैतन्य विहार फेस 1 और 2 की स्थिति दयनीय होती जा रही है नालियां सीवर सब जाम पड़े हैं सीवर के मैनहोल के ढक्कन खुले पड़े हैं गंदगी का आलम यह है की बदबू एवं मछरों ने आस पास के रहने वाले लोगों का जीवन हराम कर दिया है अब स्थानीय निवासियों को कॉलोनी मैं ड़ेंगूँ फैलने का डर सताने लगा है । कालौनी में चल रहे कुछ निर्माण कार्यों को इंजीनियरों की शह पर मनमाने तरीक़े से कराया जा रहा है।
निर्माण सामग्री द्वारा भी नालियां चोक कर दी गई हैं जिनके सड़क पर पड़े रहने से वाहनों के आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है । कॉलोनी में कुछ स्थानों पर अच्छे खासे पहले से बने खरंजों को उखाड़कर नये खरंजो को बिछाए जाने से भी यह समस्या बढ़ रही है जिससे अनावश्यक रूप से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है क्योंकि ठेकेदार पानी निकासी की तरफ़ ध्यान न देकर मनमानी तरह से बिछा रहे हैं। यहाँ तक की सड़क की लेवलिंग का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है । कॉलोनी में अवैध रूप से चल रहे गेस्टहाउस ने भी पार्किंग की समस्या को बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार चेतन्य विहार फेस 1 में प्लाट न. 84 -85 पर चल रहे निर्माण के चलते एक बड़ा भूखंड खोद दिया गया है जिसमें वर्षा का पानी छः छः फ़िट भर गया है जिससे आस पास के मकानों के गिरने का ख़तरा बढ़ गया है। आम सड़कों पर भी कुछ लोगों द्वारा अस्थाई निर्माण करा लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी मिलने पर प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह ने अवर अभियंता एस डी पालीवाल को कार्यवाही के आदेश दिए है।