मथुरा। शहर के जनरल गंज क्षेत्र स्थित तिलक नगर कॉलोनी में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने आज कार्रवाई की है । सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 19 जनरल गंज स्थित तिलक नगर कॉलोनी जो कि पंजाबी कॉलोनी के नाम से प्रसिद्ध है वहां काफी समय से लोगों द्वारा घर के आगे सड़क पर कब्जा करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में आज एक शिकायत मथुरा के पटवारी शैलेश अग्रवाल द्वारा नगर आयुक्त अनुनय झा को ट्विटर पर की गई जिसमें बताया गया कि मकान संख्या 72 के स्वामी द्वारा नाली को अवरुद्ध कर लोहे के जालीदार गेट लगाए जा रहे हैं। पोर्टल पर शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिसके चलते जेसीबी द्वारा निगम की टीम ने लोहे के बनाए गए जालीदार दरवाजे और आदि को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा दिया है।
सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि कॉलोनी वासियों को चेतावनी दी कि गई है कि जिन मकान स्वामियों ने अपने घर की नाली के आगे स्थाई अस्थाई पक्के निर्माण कर लिए हैं वह स्वयं हटा लें वरना जेसीबी द्वारा उनको ध्वस्त किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान जो व्यय आएगा वह संबंधित मकान स्वामी से वसूला जाएगा।