मथुरा में बीएलएड परीक्षा में संदिग्ध सॉल्वर पकडा

मथुरा। मंगलवार को बीएलएड परीक्षा के दौरान चैकिंग टीम ने मोबाईल फोन से पेपर सॉल्व करने वाले एक युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक मोतीकुंज नि. तरूण सिंह बताया जाता है। शहर के चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज में बीएलएड की परीक्षा के दौरान प्राचार्य डॉ. राकेश माहेश्वरी को गेट पर एक युवक अपने फोन पर कुछ करता हुआ दिखाई दिया, वह उसके पास जाकर खडे हो गये इस बीच डा. माहेश्वरी को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसका फोन तपाक से छीन लिया। इससे घबराकर युवक भागने लगा। स्टाफ की मदद से युवक का पकड लिया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

आरोपी युवक सॉल्वर तरुण सिंह निवासी मोती कुंज मथुरा ।

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम तरूण सिंह मोती कुंज बताया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अधिकारी उससे स्कूल के एक कक्ष में पूछताछ कर रहे थे। यवक के फोन में जांच टीम को पेपर से सम्बंधित क्लू हाथ लगे। सूचना मिलने पर आरोपी युवक के परिजन मौके पर आ गये। उनका कहना था कि तरूण निर्दोष है उसका किसी पेपर सॉल्वर गैंग से कोई सम्बंध नहीं है।