मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरूप शहर के प्रमुख चौराहे होली गेट पर मोहल्ले और बूट पॉलिश करने के कार्यक्रम पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री राजू यादव और मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सरासर बूट पालिश करने तथा मगोडे पकोड़े बेचने वालो का अपमान है।
भाजपा नेता द्वय का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम से गरीब तबके के लोगों का मखौल उड़ाया गया है। उनका कहना है कि भीख मांगने का कार्यक्रम करते तो उचित था जिससे किसी का अपमान नही होता। मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले लोगों का इस तरह उपहास उड़ाकर कांग्रेसियों ने समाज विरोधी कार्य किया है।
भाजपा नेता राजू यादव श्याम चतुर्वेदी ने कहा है बेरोजगार दिवस मनाने वाले लोगों को माफी मांगनी चाहिए।