मथुरा में भाजपाईयों ने धूमधाम से मनाया मोदी का जन्मदिन

महानगर ने किया 71 किसानों का सम्मान, हवन कर बाँटी मिठाइयाँ

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर मनाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हवन करवा और मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केट भी काटा। भाजपा महानगर किसान मोर्चा द्वारा वेटनरी विश्वाविद्यालय स्थित किसान भवन में किसान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम्‌ उप्र प्रभारी राधा मोहन सिंह ने 71 किसानों का अंगवस्त्र एवम्‌ तस्वीर भेँट कर सम्मान किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान सम्मान निधि के तहत देश के 12 करोड़ और प्रदेश के 2.5 करोड़ किसान परिवारों को रु 1.60 लाख करोड़ मिला। यूपी में गन्ना किसानों को 1. 43 लाख करोड़ का भुगतान भी हुआ।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसानों से उत्तर प्रदेश सरकार मात्र 1. 25 पैसे यूनिट के हिसाब से बिल लेती है और 11000 करोड़ की सब्सिडी बिजली के रूप में देती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने हमेशा किसान हित के लिये काम किया है। कुछ लोग राजनैतिक लाभ के लिये किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं वह अपनी मंशा में कभी कामयाब नहीं होंगे। देश के किसान को अपने प्रधानसेवक पर पूरा भरोसा है। 24 घंटे के अंदर खरीदे हुए गेहूं का पैसा किसान के खाते में जाता है यह हमारी उपलब्धि है यह प्रधानमंत्री के ही कारण संभव हो पाया। उन्होंने कहा मोदी जी का एकमात्र लक्ष्य भारत को विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है हमें उनके इस लक्ष्य की पूर्ति में अपना योगदान देना चाहिए।
किसान सम्मान सम्मेलन महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी विधायक कारिंदा सिंह चौ तेजवीर सिंह रविकांत गर्ग मुकेश आर्य बंधु राजू यादव श्याम चतुर्वेदी किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र निषाद गजेंद्र चौधरी चंद्रपाल कुंतल नितिन शर्मा एवम्‌ सैंकड़ों की संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल ने किया।