प्राधिकरण की बदली कार्यशैली से गोरखपुर की जनता भारी प्रसन्न

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पूरी तरह बदल गई है। नए उपाध्यक्ष के आने से बीस-बीस साल पुराने नक्शा स्वीकृति के मामले निस्तारित कर दिए गए है। बदलाव की प्रक्रिया से जहां आम नागरिक भारी प्रसन्न नजर रहा है वही प्राधिकरण को करीब 20 करोड़ रु आय हुई है।

सितम्बर माह के पहले दिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने अपने कार्यालय में जनता की बिभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना तथा हर एक समस्याओं की सुनवाई कर यथा सम्भव निस्तारण के आदेश दिए । आज लगभग 15 प्रकरण आए जिसमे से 9 प्रकरण का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। शेष प्रकरण में संबंधित अधिकारी /अभियन्ता को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । सुनवाई के दौरान अवर अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

31 अगस्त को विकास प्राधिकरण की संतोषजनक सेवा में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवा निवृत्त हुए केंद्रीयत सेवा के प्रवीण कुमार मित्तल अवर अभियन्ता को विदाई दी गयी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने समारोह में उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।