नई तकनीक से गंभीर बीमारियों का इलाज मथुरा के डीएस हॉस्पिटल में होगा

मथुरा। शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक नई कड़ी जुड़ गई है अब एपैक्स समूह जयपुर की नई पहल के चलते डी एस हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर हॉप ई -आईसीयू की सुविधा प्रारंभ हो गई है । इस सेवा के प्रारंभ होने से मरीज को फुल टाइम उपचार की व्यवस्था रहेगी वही इलाज के लिए अब मरीज को मथुरा से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस सेवा का सोमवार को एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव कमलकांत उपमन्यु ने फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री उपमन्यु ने अस्पताल प्रबंधन से उम्मीद जताई कि वह कम दरों में मरीज का उपचार कर नर सेवा नारायण सेवा कहावत को चरितार्थ करेंगे। आईसीयू में भर्ती मरीजो के इलाज के लिए एपेक्स हॉस्पिटल समूह की ओर से क्रिटिकल केयर होप के माध्यम से डी एस हॉस्पिटल महौली रोड में ई-आईसीयू की सुविधा शुरू की गई है।

डी एस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ललित वार्ष्णेय के अनुसार हॉस्पिटल के जयपुर सेंटर से क्रिटिकल स्थिति में कहीं भी भर्ती मरीजो का त्वरित इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में ही मिल सकेगा। इस सुविधा के बाद गंभीर मरीजो को बडे अस्पतालों में भेजने के बजाय स्थानीय अस्पताल में ही इलाज मिलने से उनके ठीक होने की दर बढेगी। क्रिटिकल मरीज़ को अब रेफर किये बिना यहीं पर इलाज दिया जायेगा । इसमें क्रिटिकल केयर एवं अन्य सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की सुविधा 24 घंटे प्रत्येक दिन उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजो के लिए शुरूआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, इस दौरान उन्हें सटीक इलाज मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है। इस सुविधा में ऑडियो विजुअल के माध्यम से गंभीर मरीजो को जयपुर से एक्सपर्ट डॉक्टर और डी एस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स मिलकर ट्रीटमेंट दे सकेंगे।

इस अवसर पर डॉ. शेफाली वार्ष्णेय डॉ अमित वार्ष्णेय डॉ सौरभ बंसल डॉ राहुल गोस्वामी डॉ संतोष गुप्ता डॉ ज्योति गुप्ता डॉ अजीत सिकरवार डॉ दीपक गुप्ता डॉ फूलचंद वार्ष्णेय डा डी सी गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार गुप्ता सौरभ गुप्ता एड. भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता एड. वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र वशिष्ठ सौरभ गुप्ता एड. योगेश तिवारी भाजपा नेता ललित पाठक एवं सुशील शर्मा आर्किटेक्ट लव वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।