मथुरा। करोना काल में इस बार भाइयों की कलाईयों पर आयुर्वेद औषधियों की राखियां उनका सुरक्षा कवच बनाएंगी।। यह राखियां रानी लक्ष्मीबाई किशोरी विकास केंद्र व मात्र मंडल सेवा भारती की बहनों द्वारा तैयार की जा रही है। स्थानीय एक होटल में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मथुरा विभाग प्रचारक गोविंद ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित किए और वैदिक का अर्थ समझाया। क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख रीना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि की राखियां कपड़े की पोटली से बनाई गई हैं जिसमें कपूर लोंग इलायची तुलसी के पत्ते गिलोय हल्दी जावित्री आदि को बांधा गया है तत्पश्चात सुंदर फूलों की डिजाइन से इस पोटली को सजाया गया है यह राखियां जितनी सुंदर हैं उतनी ही गुणकारी एवं लाभदायक भी हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक टेटीवाल तथा संचालन पविता सिंह के द्वारा किया गया। सतीश अग्रवाल मंत्री केशव धाम ने बताया कि भगवान विष्णु ने रक्षा सूत्र का बंधन निभाया। डॉ कमल कौशिक महामंत्री महोत्सव समिति दीनदयाल धाम ने बताया कि हम घर में निर्मित राखियों का निर्माण कर विदेशी राखियों का बहिष्कार कर सकते हैं।
विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर के कार्याध्यक्ष अमित जैन के अनुसार स्वदेशी व वैदीक राखियां भारत को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाएंगी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेंगी । कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेश दीक्षित अध्यक्ष सी डब्ल्यू सी सुप्रिया राम पाठक कृष्ण गोपाल डॉ दिनेश चंद गुप्ता देवेंद्र सिंह राठौर ममता सिंह मुकेश शर्मा श्याम वीर सिंह हरिओम गुप्ता गोपाल सिंह मयंक साधु महानगर प्रचारक शिवकुमार महानगर कार्यवाह कल्पना भदौरिया अंजली गौतम गुंजन दीक्षित श्रुति वंदना इशिका गुप्ता चित्रा गोला गुरु प्यारी सत्संगी जगमोहन गुप्त आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।