मथुरा ब्लॉक रोड पर प्राधिकरण ने चलाया श्रमदान अभियान, 200 से अधिक लोगों ने लिया भाग

उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने जलाई अलख

मथुरा। सोमवार को जिलाधिकारी आवास से मथुरा ब्लॉक की ओर जाने वाले मार्ग पर मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में श्रमदान अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्राधिकरण के सचिव से लेकर विभाग के चपरासी तक ने सहभागिता की। अभियान के दौरान यमुना जी के तट तक करीब दो किलो मीटर लम्बे नींम बाडी पथ-वे पर उगी खर-पतवार, कंटीली झाडी आदि की छटाई कर सफाई की गई। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, सचिव राजेश कुमार सिंह स्वयं पसीने में तरबतर होते हुए कटाई-छटाई करते देखे गये।

श्रमदान अभियान की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि प्राधिकरण के करीब 200 अधिकारी, अभियन्ता, लिपिक, चपरासी आदि ने इसमें सहभागिता की है। सफाई होने से वृक्षों को नया जीवन मिला है। टैंकर द्वारा मंगलवार को पानी दिया गया। इस दौरान वॉक कर रहे काफी संख्या में न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों सहित आम नागरिक, अधिवक्ताओं ने श्रमदान अभियान की सराहना की।

अभियान में मुख्य अभियन्ता आर.के. जायसवाल, अधीक्षण अभियन्ता आर.पी.सिंह, अधिशासी अभियन्ता क्रमशः धीरेन्द्र वाजपेई, कौशलेन्द्र चौधरी, संजय नादर, सहायक अभियन्ता धर्मवीर शर्मा, राजीव माहेश्वरी, अवर अभियन्ता दिनेश गुप्ता, मनीष तिवारी, सुनील शर्मा, जे.के. जैन, सुनील अग्रवाल, जे.के. वर्मा,विमल कोहली, एस.डी. पालीवाल, अनिरूद्ध यादव, सर्वेश गुप्ता, मौ. यामीन, लिपिक वर्ग से राजकुमार गौस्वामी, श्याम सिंह, अरविन्द शर्मा, पुनीत शर्मा, मुन्ना बाबू, विजय बाबू, धर्मवीर, नन्द किशोर वर्मा, सुधीर, कमल, दीपक, प्रशान्त, पुष्कर तिवारी, सोनू शर्मा, कमल सिंह, सुनील, अमित के अलावा उज्जवल बृज संस्था के दो दर्जन कर्मचारियों ने सचिव अनंत शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया।