मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चीफ इंजीनियर एल एन सिंह का गुरूवार को कोरोना के कारण हुए आकस्मिक निधन से अधिकारी कर्मचारी सन्न रह गए है,शुक्रवार को निगम हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि उन्हें मथुरा निगम में कार्यभार ग्रहण किए मात्र पौने तीन माह बीते है। इन दिनों में ही उनकी कार्य के प्रति जिम्मेदारी काबिले तारीफ़ थी। मुझे उनके निधन की सूचना पर विश्वास नहीं हुआ। निगम हर संभव उनके परिवार की मदद करेगा।
मुख्य अभियन्ता (सिविल) लक्ष्मी नारायण सिंह का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण कोविड जांच करायी गयी, जिसमें रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी। जांच रिपोर्ट के उपरान्त उनका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसमें कल 29 अप्रैल को उनका स्वर्गवास हो गया। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.