नौहझील, (राजपथ मथुरा ब्यूरो/होशियार सिंह)। शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शशांक पाठक (32) पुत्र दिनेश चंद पाठक निवासी जोसियाना जनपद जालौन में एक समाचार संस्थान में पत्रकार के रूप में कार्यरत थे।
शुक्रवार सुबह 9 बजे वो नोएडा से आगरा की तरफ यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए बाइक रॉयल एनफील्ड से जा रहे थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन 9 बजे माइल स्टोन 74 के पास ट्रेलर से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बाजना कट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.