यूएई निवासी चतुर्वेदी समाज के सीए ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

मथुरा। यू ए ई निवासी चतुर्वेदी समाज के गौरव सी.ए. गजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी GSM ऑडिटर्स फर्म के पार्टनर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से UAECA की सदस्यता डिग्री प्राप्त की है।
वे मथुरा और चतुर्वेदी समाज मे पहले ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर चतुर्वेदी समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। ज्ञात रहे कि गजेंद्र चतुर्वेदी मथुरा के विश्राम बाजार के मूल निवासी है तथा वे स्व. हर प्रसाद चतुर्वेदी (हरी गुरु) (संस्थापक सदस्य प.दीनदयाल धाम,फरह) के पौत्र है।