मथुरा जेल में 28 महिला बंदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत
14 महिलाओं के पति भी कारागार में निरुद्ध, मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कर बांटे पुरस्कार
मथुरा। जिला कारागार में करवा चौथ के अवसर पर महिला बंदियों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस वर्ष जिला कारागार में निरुद्ध 28 महिला बंदियों ने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इनमें 14 महिलाओं के पति भी इसी कारागार में निरुद्ध हैं। ऐसे में कई महिलाओं के लिए यह पर्व भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण भी रहा।
व्रत और पूजन की व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी कपिल देव शर्मा ने कारागार को सभी व्रती महिलाओं के लिए साड़ियां मिट्टी के करवे श्रृंगार सामग्री और पूजन का सामान उपलब्ध कराया। कारागार में त्योहार के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया गया।