विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: फ्लाइट में घुसकर CJP नेताओं को हिरासत में लिया

अभिजीत दिपके सहित तीन पदाधिकारी हिरासत में लिए गए; तुषार गांधी मुंबई में डिटेन, ध्रुव राठी को भी पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके सहित तीन पदाधिकारियों को विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया। वहीं मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को भी डिटेन कर लिया। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया था। सीजेपी के अनुसार अभिजीत दिपके जिस विमान से दिल्ली पहुंच रहे थे उसके इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ ही देर बाद पुलिसकर्मी विमान के अंदर पहुंच गए। पुलिस ने पार्टी के को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह