‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा में गरजी कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

 

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। राजकीय छात्रावास से शुरू हुई पदयात्रा सिविल लाइन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर 2 से 8 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया था।

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और इंडिया गठबंधन के सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में ‘काला दिवस’ भी मनाया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। पदयात्रा और प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा बिक्रम वाल्मीकि

बालवीर प्रधान मनोज गौड़ हरदेव सिंह अक्षय पाठक अश्वनी शुक्ला नरेंद्र शर्मा हाकिम सिंह छोकर ललिता देवी राजन पाठक रमेश कश्यप काशन रिजवी रूपा लवानिया अजीम शाह शिव कुमार गौतम अशोक निषाद करण निषाद राजा गौतम पंकज चौधरी महेश चौबे रवि वाल्मीकि रिंकू गौतम तपेश गौतम दुर्गेश बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।