लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस ट्रांसफर में एडीजी से लेकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार बदला गया है। आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी पूर्णेंदु सिंह को पुलिस अधीक्षक, बागपत बनाया गया है। मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।

एडीजी भगवान एस श्रीवास्तव को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
यशवीर सिंह एसपी जौनपुर बनाए गए।
कुंवर अनुपम सिंह SP PAC मुख्यालय।
रवीना त्यागी SP बाराबंकी बनाई गईं।
संजय कुमार सेनानायक 4 वाहिनी PAC।
ओमवीर सिंह SP, बसती बनाए गए।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह DCP प्रयागराज बने।
कमलेश बहादुर SP लोकशिकायत लखनऊ।
ईरज राजा SP बलिया बनाए गए।
अर्पित विजयवर्गीय DCP, लखनऊ।
सर्वेश मिश्रा SP मऊ बनाए गए।
विनय कुमार सिंह SP गाजीपुर बनाए गए।
चिराग जैन एसपी सिटी बरेली।
मानुष पारिक एसपी सिटी आजमगढ़।
आलोक राजनारायण एएसपी मथुरा।
पुर्णेंदू सिंह एसपी बागपत बनाए गए।
मधुबन कुमार सिंह एसपी हापुड़ बनाए गए।
सुरेश चंद्र रावत एसपी जालौन बनाए गए।