लखनऊ । सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 34 आईएएस अधिकारी को तबादले किए है। जिनमें विशेष सचिव नियुक्ति विजय कुमार का भी स्थानांतरण हुआ है। सरकार ने उनका महत्वपूर्ण पोस्टिंग देते हुए आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और आर एफ सी पद पर नियुक्त किया है।
2018 बैच के IAS विजय कुमार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में सचिव और नगर मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह के भाई के दामाद भी हैं। वह पिछले सवा दो साल से विशेष सचिव नियुक्ति के पद पर लखनऊ में तैनात थे।