लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मथुरा वृंदावन नगर निगम में तैनात अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को एडीएम (सिटी) कानपुर नगर बनाया गया है वही मथुरा में तैनात डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कंचन को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं डीडीसी चकबंदी चित्रकूट के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रियंका सिंह ने नगर निगम मथुरा वृंदावन में नई अपर नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.