कोल तहसील में वीवीएस जनकल्याण सेवा केंद्र का रास्ता साफ, डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूर्ण

अलीगढ़ । वीवीएस राष्ट्रीय संगठन (पंजी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय के अलीगढ़ प्रवास के दौरान कोल तहसील में प्रस्तावित वीवीएस जनकल्याण सेवा केंद्र की स्थापना से संबंधित डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। इसके साथ ही केंद्र के शीघ्र शुभारंभ का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनसेवा एवं जनकल्याण की योजनाओं को पारदर्शी और संगठित व्यवस्था के माध्यम से पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सेवा केंद्र का उद्घाटन जल्द किया जाएगा।
इस अवसर पर आगरा स्नातक निर्वाचन सीट से विधान परिषद प्रत्याशी राहुल गुप्ता, अनिल कुमार वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी अमित वार्ष्णेय तथा कार्यालय सचिव अमित कुमार वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन के सेवा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लिया।