मथुरा-वृंदावन के मध्य निर्माणाधीन रेल लाइन प्रोजेक्ट से परेशान नेशनल चैंबर आफ कामर्स ने डीएम से रोया दुखड़ा

मथुरा। मथुरा वृंदावन के मध्य निर्माणाधीन रेल लाइन को लेकर नेशनल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज एसो. का एक प्रतिनिधि मंडल आज जिला अधिकारी पुलकित खरे से मिला।
जिलाधिकारी को एसो. के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल बृजवासी ने अवगत कराया कि इस प्रोजेक्ट पर रेलवे द्वारा 450 करोड रुपए व्यय किये जाएंगे जिससे जनता को कोई लाभ नहीं होगा ना ही रेलवे को कोई व्यापारिक लाभ मिलेगा सुविधा की बजाय आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। नई रेल लाइन के निर्माण के दौरान 20 फीट ऊंची दीवार खड़ी करने से रेलवे लाइन के दोनों और बने मकानों की वायु एवं प्रकाश अवरोध हो जाएगा जो कि पर्यावरण दृष्टि से बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। उक्त रेल लाइन के निर्माण के दौरान बनने वाले अंडरपास से गंभीर जल प्लावन की स्थिति पैदा हो जाएगी जिससे मथुरा वृंदावन दोनों क्षेत्रों में भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी से आग्रह किया कि वह अपने स्तर से वास्तविक परीक्षण कराकर मथुरा वृंदावन की जनता के हित में जो भी उचित हो उस पर कार्रवाई करें । जिलाधिकारी ने इस मामले में ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में देवेंद्र चौधरी राजेश बजाज नीरव निमेष राजू हाथी वाले प्रहलाद खंडेलवाल चंद्र मोहन अग्रवाल एडवोकेट राम किशन अग्रवाल विपिन सिंघल आदि मौजूद थे।