• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, स्पेशल विमान ने दिल्ली में की लैंडिंग

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा, स्पेशल विमान ने दिल्ली में की लैंडिंग

Tahawwur Rana

0
SHARES
57
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। राणा से इस आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के सरकारी तत्वों की भूमिका को उजागर करने में सहायता प्राप्त होगी। राणा को लेकर आए स्पेशल विमान ने दिल्ली में लैंडिंग की है। राणा को सुरक्षा के बीच भारत लाया गया है। विमान के लैंडिंग के बाद राणा को एनआईए ने आधिकारिक तौर पर हिरासत में ले लिया है।

राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल के हाई-सिक्योरिटी वॉर्ड में रखा जाएगा। उसकी सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उसे कई एजेंसियों की एक टीम अमेरिका से भारत लाई है। राणा को लॉस एंजिलिस में एक महानगर हिरासत केंद्र में रखा गया था।

मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तानी तुहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। राणा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित कर बुधवार को भारत के लिए रवाना किया गया था। तहव्वुर राणा को लेकर अमेरिका से चले विशेष विमान के पालम वायुसैनिक हवाईअड्डे पर लैंडिंग की है। विमान से उतरने के बाद सबसे पहले उसकी मेडिकल जांच करायी जाएगी।

इससे पहले अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने राणा की उस याचिका को खरिज कर दिया था, जिसमें उसने खुद को भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाने का विरोध किया था। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबट्र्स की अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उसे भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का रास्ता साफ हो गया था।

राणा ने प्रत्यर्पण की कार्रवाई के विरुद्ध 13 फरवरी को दायर याचिका में कहा था कि उसके खिलाफ अमेरिका में सभी अपीलों पर अदालती कार्रवाई पूरी होने तक उसे भारत को न सौंपा जाए। उसने तर्क दिया कि उसे भारत को प्रत्यर्पित किया जाना अमेरिकी कानून और संयुक्त राष्ट्र की यातना विरोधी संधि का उल्लंघन है। राणा का कहना था कि उसे भारत में यातनाएं दी जा सकती हैं। अमेरिकी शीर्ष अदालत द्वारा सोमवार को भारत को उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका को खारिज कर दिये जाने के बाद उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। प्रत्यर्पण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत से एक मल्टी-एजेंसी टीम अमेरिका गई थी और उसने अमेरिकी अधिकारियों के साथ सभी कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में मदद की।

रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक राणा, पाकिस्तान स्थित इस्लामी आतंकवादी समूह, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। राणा लॉस एंजिल्स में अमेरिकी मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में 14 साल तक कैद रहा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 2023 में भारत को उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी, लेकिन उसने शीर्ष अदालत में बार-बार प्रत्यर्पण रोकने के लिए याचिकाएं दायर कीं थीं, पर उसे आखिरकार सफलता नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में राणा के भारत में प्रत्यर्पण की घोषणा की थी। राणा ने आतंकवादी हमले से पहले मुंबई में आतंकी हमलों के स्थानों को चिह्नित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से रेकी और जासूसी की थी, उसने दाऊद गिलानी उर्फ डेविड कोलमैन हेडली को पाकिस्तानी-अमेरिकी पासपोर्ट का उपयोग करके भारत की यात्रा करने में भी मदद की थी। इसका उद्देश्य पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ समन्वय करके लश्कर ए तैयबा द्वारा रची गयी मुंबई आतंकी हमलों की साजिश को अंजाम देना था।

Tags: #Mumbai terror attack accused Tahawwur Rana brought to India
Previous Post

मथुरा में चली तबादला एक्सप्रेस, पांच इंस्पेक्टर और 18 दरोगा इधर से उधर

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बैकफुट पर आए, टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका, चीन को नहीं दी राहत

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025
मथुरा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा खोखला , एम्बूलेंस में धक्का लगाने का वीडियो वायरल

मथुरा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा खोखला , एम्बूलेंस में धक्का लगाने का वीडियो वायरल

December 10, 2025
मथुरा नगर निगम की कूड़ा गाडी में मारी टक्कर , ड्राइवर की मौत

मथुरा नगर निगम की कूड़ा गाडी में मारी टक्कर , ड्राइवर की मौत

December 10, 2025
TVS ने पेश किया Apache RTX 300 Celebration Edition , जानिए पूरी डिटेल्स

TVS ने पेश किया Apache RTX 300 Celebration Edition , जानिए पूरी डिटेल्स

December 10, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4745214
Views Today : 10927

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved