आगरा । जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बने तालाब में रविवार को नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबते देख महिला सहित छह लोग उन्हें बचाने के लिए कूद गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में सभी डूबने लगे। जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस ने सभी को बाहर निकाला, जिनमें चार बच्चों की मौत हो गई। अन्य लोगों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर कानपुर व औरेया के रहने वाले मजदूरों के सात परिवार विगत दिनों से तम्बू लगाकर रह रहे हैं। वे आसपास के गांवों में जाकर समान बेचते थे। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे पास में ही बने तालाब में तीन बच्चे हिना, खुशी व चांदनी नहाने के लिए कूद गए। कुछ ही देर बाद तीनों डूबने लगे। आवाज सुनकर परिवार की महिला नगीना पत्नी छिंगा, अनुराधा, रागिनी, प्राची, सनी व रिया भी कूद गईं। सभी एकसाथ डूबने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस व ग्रामीणों ने रस्सी डालकर सभी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इस दौरान हिना, खुशी, चांदनी और रिया की मौत हो गई। अन्य सभी को उपचार के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसीपी सुकन्या शर्मा और क्षेत्रीय विधायक डा धर्मपाल सिंह भी पहुंच गए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.