मथुरा। वेश कीमती जमीन की कुराबंदी के नाम पर नामजद लोगों ने बुजुर्ग को गुमराह कर जमीन अपने नाम करा ली है। अब बुजुर्ग व्यक्ति को रुपए बार-बार मांगने पर नही दे रहे उल्टे जान से मारने की धमकी दे रहे है । इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दिया गया है। जानकार लोगो का कहना है कि उक्त साढ़े 5 बीघा जमीन की वर्तमान में बाजारी कीमत करीब चार करोड रुपए है।
शिकायती पत्र में पीड़ित पन्नालाल निवासी झींगुरपुरा डेम्पियर नगर ने अवगत कराया है कि शिशुपाल निवासी बिर्जापुर फराह और वीरेंद्र रवि कुमार शकुंतला रामवती बृज बिहारी कौशिक निवासी ग्राम महमूदपुर ने उसकी गोवर्धन कस्बा की मोहल्ला बाह्मणान खसरा सं. 04. 85, 86. 10 प्रतिशत 405 कुल रकवा 137 है. जमीन को कुराबंदी के नाम पर हथिया लिया है। इस संबंध में पन्नालाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया हैं जिस पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष गोवर्धन से रिपोर्ट मांगी है।