• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home खेल

सिर्फ ब्रायन लारा थे जिन्हें हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने का यकीन था : राशिद खान

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in खेल
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किंग्सटाउन । दो महीने पहले ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी तो कइयों को हैरानी हुई लेकिन यह करिश्मा कर दिखाने वाली टीम के कप्तान राशिद खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके भरोसे पर खरे उतरकर दिखायेंगे। और ऐसा ही हुआ। काबुलीवाला की कहानी वाले युद्ध से जर्जर इस देश की यह कामयाबी अब क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा होगी।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आखिरी ग्रुप मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से आठ विकेट पर हराकर न सिर्फ पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में जगह बनाई बल्कि आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

लारा ने मई में एक समाचार एजेंसी के संपादकों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। चौथे स्थान के लिये मेरा दाव एक डार्कहॉर्स अफगानिस्तान पर है। मैने ग्रुपिंग देखी नहीं है लेकिन अफगानिस्तान ने जितने विश्व कप अतीत में खेले हैं, यह टीम प्रगति की राह पर है और अंतिम चार में जगह बना सकती है।’’

राशिद ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के बाद कहा, ‘‘हमारे लिये सेमीफाइनल में पहुंचना सपना सच होने जैसा है। हमने न्यूजीलैंड को हराया तो यह भरोसा बनने लगा था।’’

बांग्लादेश के खिलाफ मोर्चे से अगुवाई करके चार विकेट लेने वाले राशिद ने कहा, ‘‘सिर्फ एक ही व्यक्ति है जिसने कहा था कि हम सेमीफाइनल तक पहुंच सकते हैं और वह ब्रायन लारा हैं। हमने उन्हें सही साबित कर दिखाया। जब हम स्वागत पार्टी में उनसे मिले तो मैने उनसे कहा था कि हम आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे।’’

सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी।

तेज गेंदबाज नवीनुल हक और फजलहक फारूकी ने पूरे टूर्नामेंट में नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। लारा ने कहा,‘‘टी20 क्रिकेट में अच्छी शुरूआत से बीच के ओवरों में मदद मिलती है। पूरे टूर्नामेंट में इन दोनों ने शानदार शुरूआत दी जिससे हमारी राह आसान हो गई।’’

बारिश के कारण खेल कई बार रोका गया। राशिद ने कहा कि वे दस विकेट लेने के लिये मानसिक रूप से तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘‘बारिश हमारे हाथ में नहीं है लेकिन हमें पता था कि पूरे 20 ओवर खेलकर दस विकेट लेने हैं। इसी तरीके से हम जीत सकते थे। गुलबदिन को ऐंठन हो गई थी लेकिन उसका विकेट हमारे लिये अहम था।’’

कप्तान ने कहा कि अफगानिस्तान में जश्न का माहौल होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये भी बड़ी उपलब्धि है। हमने अंडर 19 स्तर पर यह किया है लेकिन इस स्तर पर नहीं। मैं बयां नहीं कर सकता कि देश में क्या माहौल होगा। हमें हर हालत में सेमीफाइनल में पहुंचना था ताकि देशवासियों को यह खुशी दे सकें।’’

Tags: #Brian Lara was the only one who believed that we would reach the semi-finals: Rashid Khan
Previous Post

Chinese Wok Rewards 50+ Top Performers with Thailand Trip

Next Post

जाह्वनी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ अगस्त में रिलीज होगी

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post

जाह्वनी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ अगस्त में रिलीज होगी

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

गोवा अग्निकांड के खलनायक लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, भारत ला रही है पुलिस

December 11, 2025
युवा कांग्रेस ने शुरू किया घर-घर जाकर मतदाता सूची जांचने का अभियान

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी

December 10, 2025
सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

December 10, 2025
मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

मथुरा में नगर आयुक्त ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान , वसूला हजारो रु. का जुर्माना

December 10, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4747781
Views Today : 3485

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved