प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली

नई दिल्ली । नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में रविवार को आयोजित समारोह में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंडित नेहरू वर्ष 1952, 1957 एवं 1962 का आम चुनाव जीतकर लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने थे। वहीं मोदी वर्ष 2014 एवं 2019 का आम चुनाव जीतकर क्रमशः पहली एवं दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। अब उन्होंने तीसरी बार शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया। अब इन मंत्रियों का पोर्टफोलियो आने वाले दिनों में मिलेगा। मंत्रिमंडल में 20 से अधिक राज्यों के मंत्रियों को जगह दी गई है।

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

2. राजनाथ सिंह

3. अमित शाह

4. नितिन गडकरी

5. जेपी नड्डा

6. शिवराज सिंह

7. निर्मला सीतरमण

8. एस जयशंकर

9. मनोहर लाल खट्टर

10. एचडी कुमारस्वामी

11. पीयूष गोयल

12. धर्मेंद्र प्रधान

13. जीतनारम मांझी

14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह

15. सर्वानंद सोनेवाल

16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार

17. राम मोहन नायडू TDP

18. प्रह्लाद जोशी

19. जुएल ओरांव

20. गिरिराज सिंह

21. अश्विनी वैष्णव

22. ज्योतिरादित्य सिंधिया

23. भूपेंद्र यादव

24. गजेंद्र सिंह शेखावत

25. अन्नपूर्णा देवी

26. किरण रिजिजू

27. हरदीप पुरी

28. मनसुख मांडविया

29. जी किशन रेड्डी

30. चिराग पासवान

31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह

33. जितेंद्र सिंह

34. अर्जुन राम मेघवाल

35. प्रतापराव गणपतराव जाधव

36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद

38. श्रीपद यशो नाइक

39. पंकज चौधरी

40. कृष्णपाल गुर्जर

41. रामदास अठावले

42. रामनाथ ठाकुर

43. नित्यानंद राय

44. अनुप्रिया पटेल

45. वी सोमन्ना

46. चंद्रशेखर पेम्मासानी

47. एसपी सिंह बघेल

48. शोभा करांदलाजे

49. कीर्तिवर्धन सिंह

50. बीएल वर्मा

51. शांतनु ठाकुर

52. सुरेश गोपी

53. एल मुरगन

54. अजय टमटा

55. बंदी संजय

56. कमलेश पासवान

57. भागीरथ चौधरी

58. सतीश दुबे

59. संजय सेठ

60. रवनीत सिंह बिट्टू

61. दुर्गादास सुइके

62. रक्षा खडसे

63. सुकांता मजूमदार

64. सावित्री ठाकुर

65. तोखन साहू

66. राजभूषण चौधरी

67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम

68. हर्ष मल्होत्रा

69. नीमूबेन बमभानिया

70. मुरलीधर मोहोल

71. जॉर्ज कुरियन

72. पबित्रा मार्गेरिटा