Modi 3.0 Cabinet : इन नेताओं को मिल सकती है मोदी मंत्रिमंडल में जगह, शपथ समारोह के लिए बुलाया गया

नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई वैश्विक नेता भी भारत पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आज शाम 07:15 बजे पीएम समेत कई अन्य मंत्रि पदों का शपथ होगा। नडीए की गठबंधन वाली सरकार में भाजपा, टीडीपी, जदयू प्रमुख पार्टियां हैं।
सूत्रों के मुताबिक जीतनराम मांझी, जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इनके मंत्री बनने की संभावना है। नितिन गडकरी, सुदेश महतो, एचडी कुमार स्वामी, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी और जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू और पी चंद्रशेखर को कॉल गई है। यहां देखें पूरी लिस्ट

पार्टी इन नेताओं के पास गया कॉल
बीजेपी नितिन गडकरी
राजनाथ सिंह
अश्विनी वैष्णव
नित्यानन्द राय
मनसुख मांडविया
प्रह्लाद जोशी
शिवराज सिंह चौहान
बीएल वर्मा
शोभा करंदलाजे
रवनीत बिट्टू
ज्योतिरादित्य सिंधिया
सर्वानंद सोनोवाल
अमित शाह
अर्जुन राम मेघवाल
रक्षा खड़से
जितेंद्र सिंह
किरेन रिजुजु
राव इंद्रजीत सिंह
शांतनु ठाकुर
बंदी संजय
जी किशन रेड्डी
हरदीप सिंह पुरी
शोभा करंदलाजे
रवनीत सिंह बिट्टू
अन्नपूर्णा देवी
जितिन प्रसाद
मनोहर लाल खट्टर
हर्ष मल्होत्रा
अजय टम्टा
धर्मेंद्र प्रधान
निर्मला सीतारामण
सावित्री ठाकुर
मुरलीधर मोहन
टीडीपी राम मोहन नायडू
चंद्रशेखर पेम्मासानी
जेडीयू ललन सिंह
एचडी कुमार स्वामी
रामनाथ ठाकुर
एलजेपी चिराग पासवान
हम पार्टी जीतनराम मांझी
शिवसेना प्रताप राव जाधव
आरएलडी जयंत चौधरी
अपना दल अनुप्रिया पटेल
रामदास अठवले