वाराणसी में चुनाव ड्यूटी के दौरान मथुरा के होमगार्ड अधिकारी की मृत्यु, सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय )
मथुरा। लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में मथुरा के रहने वाले होमगार्ड विभाग के बीओ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, आज उनका पार्थिव शरीर मथुरा लाया गया जहा सभी ने सलामी देकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया ।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार मथुरा जनपद के राया क्षेत्र गांव तिरवाया निवासी होमगार्ड्स विभाग के बी.ओ. योगेंद्र कुमार जिनकी पोस्टिंग रायबरेली में थी वह चुनाव ड्यूटी में जनपद वाराणसी गए थे। जनपद वाराणसी में चुनाव ड्यूटी में योगेंद्र कुमार को हार्ट अटैक का दौरा पड़ने पर उनका देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर को मथुरा लाया गया जहां पर होमगार्ड विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से सम्मान गार्ड के साथ उनकी अंत्येष्टि क्रिया को संपादित किया गया।
अंतिम संस्कार में थाना राया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कस्वा प्रभारी मनोज कुमार होमगार्ड्स विभाग के वीओ व सुरेशचंद्र केहरी सिंह पहलवान सुरेश पहलवान निरोत्तम सिंह जगदीश चौधरी मुकेश चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।