• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राज्य

भोपाल में भाजयुमो नेता की हत्या के फरार आरोपित के तीन मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

अब तक 8 आरोपित गिरफ्तार, नौवां अभी भी फरार

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राज्य
0
भोपाल में भाजयुमो नेता की हत्या के फरार आरोपित के तीन मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
0
SHARES
38
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल । राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने एक हत्या के आरोपित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को जिला प्रशासन और भोपाल नगर निगम ने भाजयुमो नेता सुरेंद्र कुशवाह के हत्या मामले में आरोपित तंजील उर्फ शूटर के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। आरोपित का पंचशील नगर में मकान है, जो अवैध तरीके से बना था। वहीं, एक दिन पहले तंजील की दुकान भी सील की गई थी।

दरअसल, 17 मई की शाम 5.30 बजे विकास वर्मा निवासी टीटी नगर अपने दोस्ट ईशू खरे, सुरेंद्र कुशवाह के साथ ईशू खरे के भाई सतीश खरे (पैरोल खत्म होने पर) को केंद्रीय जेल छोड़ने आए थे। सेंट्रल जेल के सामने आरोपित संदेश नरवारे, आकाश, छोटा फैजल और दीपांशु सेन व अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था। जिसमें सुरेंद्र और ईशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 302 आईपीसी समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में अब तक 8 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि नौवां आरोपी तंजील फरार है।

इसी मामले में शनिवार सुबह टीटी नगर एसडीएम, एसीपी, निगम के अधिकारी आरोपी तंजील के पंचशील नगर में बने तीन मंजिला मकान पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। यह मकान अवैध तरीके से बनाया गया था। इसलिए जिला प्रशासन, निगम और पुलिस ने ज्वाइंट कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसलिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सबसे पहले मकान के आगे के शेड हटाए गए। इसके बाद तीन मंजिला पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील भी किया है। किसी को भी अंदर आने की मनाही है।

बता दें कि इस मामले में एसआईटी भी गठित की गई थी। जिसने राघवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र श्यामलाल सेन निवासी भीम नगर अरेरा हिल्स, फैजल खान पुत्र मो. अशफाक निवासी हसनाथ नगर, दीपांशु उर्फ तन्नू पुत्र शशांक सेन निवासी पंचशील नगर, राज पुत्र अनिल सोम कुंवर निवासी पंचशील नगर और अजय पुत्र संजय पासवान निवासी पंचशील नगर समेत कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags: #Bulldozers run on the three-storey house of the absconding accused in the murder of BJYM leader in Bhopal
Previous Post

चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप

Next Post

मप्र: आज से RTO के नए नियम लागू , उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
मप्र: आज से RTO के नए नियम लागू , उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना

मप्र: आज से RTO के नए नियम लागू , उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719007
Views Today : 1414

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved