मथुरा के राजीव भवन परिसर में सीडीओ के प्रयास से लगा वाटर ए.टी.एम

मथुरा। जनपद के राजीव भवन के मुख्य द्वार पर स्थापित वाटर ए.टी.एम. का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने फीता काटकर किया। उक्त वाटर ए.टी.एम. पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से सी.एस.आर. फण्ड के अर्न्तगत स्थापित कराया गया है। वाटर ए.टी.एम. की स्थापना मुख्य विकास अधिकारी के अथक प्रयासों से सम्भव हो सकी है जिससे राजीव भवन में चली आ रही पेय जल समस्या का निराकरण सम्भव हो सकेगा। अब राजीव भवन मे आने वाली आम जनता को इस भीषण गर्मी में शुद्ध व मीठे पेय जल की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी।
उदघाटन के अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती गरिमा खरे जिला विकास अधिकारी ए.के. उपाध्याय परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. विजय कुमार पाण्डेय डी.सी. मनेरगा दुष्यन्त कुमार सिंह डी.सी. एन.आर.एल.एम. श्रीमती किरन चौधरी डी.पी.आर.ओ. समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी (विकास) तथा पंजाब नेशनल बैंक के अलीगढ सर्किल से उप महाप्रबन्धक राजेश कुमार ए.जी.एम. राजेश कुमार पाण्डेय डी.सी. यतेन्द्र गौतम सीनियर मैनेजन चन्द्रपाल घोष रामेश्वर पासवान तेजबहादुर सुश्री राधा शर्मा एवं गीतिका वर्मा व अन्य उपस्थित रहे ।