लखनऊ बरेली प्रयागराज के कमिश्नर सहित डेढ़ दर्जन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ प्रयागराज बरेली के कमिश्नर सहित डेढ़ दर्जन सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लखनऊ मंडल की कमिश्नर रहीं आईएएस रोशन जैकब को हटा दिया। उनकी जगह विजय विश्वास पंत को नया कमिश्नर बनाया गया है।अभी तक विजय विश्वास पंत प्रयागराज मंडल के कमिश्नर थे। इसके अलावा बृजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बनाया गया है, जबकि बी चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश क्लीन और मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अनामिका सिंह को मंडल आयुक्त बरेली बनाया गया है। अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।