नगर निगम में 23 में 7 शिकायतों का तत्काल हुआ निस्तारण , बाकी का भी जल्द करने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए संभव संतुष्टि एवं समृद्धि दिवस के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर आयुक्त सौरभ सिंह द्वारा जनसुनवाई की गई जबकि वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक जनरल गंज स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जन सुनवाई की गई ।
जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
भूतेश्वर जोन में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 अतिक्रमण, 4 स्ट्रीट लाइट से संबंधित , 3 सफाई से संबंधित , 04 जलकल विभाग से संबंधित है।
जिनमें से 2 शिकायत सफाई से संबंधित , 2 लाइट से संबंधित एवं 2 जलकल विभाग से संबंधित कुल 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। सिटी जोन में कुल 2 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 1 पेंशन से संबंधित एवं 1 जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित है जिनमें से 1 शिकायत जन्म प्रमाण पत्र संबंधित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है।
वृंदावन जोन में कुल 5 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 02 निर्माण विभाग से संबंधित एवं 2 जलकल विभाग से संबंधित एवं 1 टैक्स विभाग से संबंधित है। कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
नगर आयुक्त जग प्रवेश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दर्ज शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए ।
जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी श्रीमती कल्पना सिंह चौहान श्री अनुज कौशिक के अलावा मुख्य अभियंता निर्माण संजय चौहान हेमेंद्र गौतम सहायक अभियंता जल शैलेश सिंह अवर अभियंता विद्युत यांत्रिकी सफाई निरीक्षक सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।