Lok Sabha : तीसरे चरण की वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक देशभर में 50.71 फीसदी मतदान

  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया।

तीन बजे तक वोटिंग के आंकड़े आए

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
असम 10.12 27.34 45.88 63.08
बिहार 10.41 24.41 36.69 46.69
छत्तीसगढ़ 13.24 29.90 46.14 58.19
दादरा नगर हवेली 10.13 24.69 39.94 52.43
गोवा 13.02 30.94 49.04 61.39
गुजरात 9.87 24.35 37.83 47.03
कर्नाटक 9.45 24.48 41.59 54.20
मध्य प्रदेश 14.43 30.21 44.67 54.09
महाराष्ट्र 6.64 18.18 31.55 42.63
उत्तर प्रदेश 12.94 26.12 38.12 46.78
पश्चिम बंगाल 15.85 32.82 49.27 63.11