तवांग सेक्टर में झड़प का मुद्दा लोकसभा में उठा, अमित शाह बोले- भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता
नई दिल्ली । कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया । विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा है कि 8 और 9 दिसंबर को भारत की सेना ने चीन के एक-एक सैनिकों को बाहर खदेड़ दिया। अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार है और जब तक नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में है तब तक भारत की एक इंच जमीन कोई हड़प नहीं सकता।