लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के कन्नौसज से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोमवार को जारी उम्मीादवारों की सूची में तेज प्रताप यादव को सपा ने कन्नौोज से प्रत्याैशी बनाया है। बलिया से सनातन पांडेय को टिकट दिया गया है। तेज प्रताप यादव सपा मुखिया के भतीजे हैं। उनकी शादी 2015 में बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी। के साथ हुई है। उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) किस प्रत्याशी को टिकट देगी इस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जोकि सोमवार को खत्म हो गया है। कहा जा रहा था कि इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सपा ने तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया है। वहीं, बलिया सीट से सनातन पांडेय को चुनावी अखाड़े में उतारा गया है।