आरसीबी ने जीता IPL 2026 का खिताब , फाइनल में गुजरात को हराया

अहमदाबाद । आरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात ने वाशिंगटन सुंदर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की मदद से 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली ।आरसीबी ने इससे पहले 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट क्रुणाल पांड्या के नाम रहा।