लखनऊ। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के पूर्व विधायक सांसद और बड़े नेताओं का भाजपा में शामिल होने का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। मथुरा के पूर्व विधायक चौधरी सरदार सिंह और ठाकुर कुशल पाल सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नके अलावा युवक कांग्रेस के भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए है। इन सभी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व मंत्री चौधरी सरदार सिंह और पूर्व विधायक कुशल पाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते देश प्रगति की राह पर चल रहा है। दोनों नेताओ ने विकास मोदी की गारंटी में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा की रीति नीति की प्रशंसा करते हुए इंडी एलाइंस को नेतत्व विहीन गठबंधन बताया।